Instructions for completing the work at scheduled time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:14 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 9:25 PM (IST)
तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
जयपुर/उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पचायतीराज राज्यमंत्री एवं उदयपुर जिले के प्रभारी धनसिंह रावत ने अधिकारियों को राजकीय योजनाओं के कार्य समय पर पूरा करने एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। रावत गुरुवार को उदयपुर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मंशा के अनुरूप आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए समर्पण व ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जान-बूझकर कार्यों को लंबित रखने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा एवं कोताही बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी वर्ग से कहा कि वे लोकराहत के लिए संवेदनशील होकर एकजुट प्रयास करें। विधायक फूलसिंह मीणा ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया में देरी की ओर सदन का ध्यान दिलाया। बैठक में उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, विधायक रणधीर सिंह भीण्डर सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement