Inspection of sub-jail Pichiyak under special campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष अभियान अंतर्गत उप-कारागृह पिचियाक का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 5:59 PM (IST)
विशेष अभियान अंतर्गत उप-कारागृह पिचियाक का किया निरीक्षण
-नशा मुक्त समाज एवं बाल विवाह रोकने के लिए किया प्रेरित, दी विधिक जानकारी व मार्गदर्शन जोधपुर ग्रामीण। राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विचाराधीन बंदियों के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला की सचिव पूर्णिमा गौड़ द्वारा शुक्रवार को उप-कारागृह पिचियाक, बिलाड़ा का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सभी बंदियों से व्यक्तिशः वार्ता की गयी, जिसमे बंदियों से उनके प्रकरण के विषय में, उनकी और से पैरवी के लिए अधिवक्ता हैं अथवा नहीं, विधिक सहायता से निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है अथवा नहीं, इन सबकी जानकारी निर्धारित प्रारूप में ली गयी।
इसी प्रकार जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं हैं, उनके विधिक सहायता आवेदन भी भरवाए गए। एक बंदी, जिसके जमानत का आदेश न्यायलय द्वारा कर दिया गया है, किन्तु किन्हीं कारणों से वह जमानत पर रिहा नहीं हो पाया है,उसके लिए विधिक कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिवक्ता से वार्ता की गयी।
गौड़ द्वारा सभी बंदियों को सामूहिक रूप से नालसा एवं रालसा की योजनाओं के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से सम्बोधित किया गया।
उन्होंने सभी को नशा मुक्ति एवं बाल विवाह रोकने का आह्वाहन किया । उन्होंने यह भी कहा की यदि आपके आसपास कोई नशा करता हो या बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सुचना तुरंत सम्बंधित कार्यालय में देनी चाहिये। उन्होंने बन्दियों को महात्मा बुद्ध का एक प्रेरक प्रसंग सुना कर सभी को सद्मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कारागृह में पौधा रोपण भी किया गया।
निरिक्षण कार्यक्रम में हेमंत भरद्वाज उप कारापाल पिचियाक, दिनेश वैष्णव सचिव तालुका विधिक सेवा समिति बिलाङा एवं हिमांशु माथुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement