Initiative to Engage Younger Generations in Policing: Rajasthan Police and India Police Foundation Launch Community Policing Awareness Workshop for School Students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 5:23 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

युवा पीढ़ी को पुलिसिंग से जोड़ने की पहल : राजस्थान पुलिस और इंडिया पुलिस फाउंडेशन द्वारा स्कूली छात्रों के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 7:23 PM (IST)
युवा पीढ़ी को पुलिसिंग से जोड़ने की पहल : राजस्थान पुलिस और इंडिया पुलिस फाउंडेशन द्वारा स्कूली छात्रों के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने इंडिया पुलिस फाउंडेशन (IPF) के मार्गदर्शन में एक महत्वाकांक्षी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को पुलिस के व्यापक उत्तरदायित्वों और सामुदायिक सुरक्षा में उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित करना है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्यूनिटी पुलिसिंग श्रीमती लता मनोज कुमार के निर्देशन में मुख्य प्रबन्धक आइपीएफ श्रीमती पूनम अरोड़ा और सेवानिवृत्त आईपीएस श्रीमती विमला मेहरा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के दो चयनित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों लक्ष्मण डॅूगरी (गलतागेट) और एस.के.एन. विद्यालय जोबनेर में शुरू हुआ। कम्यूनिटी पुलिसिंग के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी आईपीएस ने इस पहल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा, अपराध रोकथाम, और सामुदायिक कल्याण में पुलिस अधिकारियों की बहुमुखी भूमिकाओं के प्रति जागरूकता और समझ को बढ़ाना है। इसका लक्ष्य देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कमजोर वर्गों जैसे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी है। चौधरी ने बताया कि ये विशेष कार्यशालाएं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मण डॅूगरी में 10 से 12 नवंबर तक और एस.के.एन. विद्यालय, जोबनेर में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित की जा रही हैं।
इन कार्यशालाओं की विशिष्टता यह है कि यहाँ छात्रों को देश के जाने-माने सेवानिवृत्त और सेवारत अधिकारियों से सीखने का अवसर मिल रहा है। गेस्ट फैकल्टी में सेवानिवृत्त डीजीपी श्री ओमप्रकाश और श्री अमोद कंठ न्याय एवं किशोर गृह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त यूनिसेफ राजस्थान के प्रतिनिधि बाल अधिकार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों और एसएफएल जयपुर के प्रतिनिधि फॉरेसिंक विज्ञान के महत्व पर व्याख्यान दे रहे हैं। नगर निगम और एसडीआरएफ के प्रतिनिधि अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन पर भी छात्रों को जागरूक कर रहे हैं।
इस पूरे कार्यक्रम का निकट पर्यवेक्षण कम्युनिटी पुलिसिंग नोडल अधिकारी श्री पंकज चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कालूराम मीना, श्री नरेश कुमार शर्मा व श्री संजय कुमार शर्मा द्वारा किया जा रहा है। सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ, छात्रों को पुलिस थाने और अग्निशमन केन्द्र का प्रत्यक्ष भ्रमण भी करवाया जाएगा, जिससे उन्हें इन संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का मौका मिलेगा और पुलिस के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement