उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि होटल इंडस्ट्रीज को इन्फ्रास्ट्रक्चर का दर्जा प्रदान करने, नवीन विचारों, इन्सेंटिव्स और भारत को सच्चे अर्थों में अतुल्य बनाने की आवश्यकता है। लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर ऐसे डेस्टिनेशन की ओर बढ़ रहे हैं, जहां घर जैसा वातावरण मिल सके। अब पर्यटकों की मानसिकता भी बदल रही है।