Indian Foreign Service Officer Trainees meeting the Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:21 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 मार्च 2023 11:59 AM (IST)
मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात
जयपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए सेवा की शुरूआत का महत्वपूर्ण अंग होता है। आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में सुरभि गोयल, पूजा झा, अमित गेट, भविष्य देसाई और भावेश चौधरी शामिल हुए। सभी अधिकारी राजस्थान में एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं।इस अवसर पर हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हेमंत कुमार गेरा और नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement