India will not tolerate insult to Modi mother: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी की माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: अनिल विज

khaskhabar.com: बुधवार, 03 सितम्बर 2025 5:04 PM (IST)
मोदी की माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: अनिल विज
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को गाली और राहुल तथा तेजस्वी बजाए ताली, यह नहीं चलेगा।" अनिल विज ने एक बयान जारी कर कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी खून के आँसू बहा रही है। उन्होंने बिहार के दरभंगा में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी की माँ को गाली दी गई, जिसके बाद पीएम मोदी खुद भी भावुक हो गए। विज ने कहा कि यह गाली सिर्फ मोदी की माँ को नहीं दी गई है, बल्कि यह उस देश की हर माँ का अपमान है जहाँ महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है। उन्होंने कहा, "मोदी जी की माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।" इस घटना के विरोध में भाजपा ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है, जो सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, लेकिन इसमें इमरजेंसी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि "माँ को गाली देने वालों को भारत की धरती कभी माफ नहीं करेगी।" इस मामले में पटना की एक अदालत में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई जल्द ही होनी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement