Advertisement
लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

वोट के अधिकार की रक्षा के लिए जनता के बीच जाएगा इंडिया गठबंधन : संजय दत्त
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ केवल कांग्रेस का अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक की लड़ाई है। मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक लेकर जाएं तथा जनता को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक करें।
संजय दत्त ने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान ने दिया है और इस अधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा।
लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिशों का एकजुट होकर करेंगे विरोध : राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने की जरूरत है। जनता के वोट की ताकत से चुनी गई सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट का अधिकार केवल एक चुनावी अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। यदि मतदाता के अधिकार पर कोई आंच आती है तो कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चुप नहीं बैठेगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को हरियाणा में जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा और इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर जनता के बीच जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’, लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ के नारों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की तथा मताधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


