Advertisement
चुनाव चिन्ह मिलते ही मैदान में उतरे निर्दलीय, बारिश ने प्रचार की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों में भी खासा उत्साह नजर आया। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ वार्डों में जनसंपर्क शुरू कर दिया। घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की जा रही है। कई प्रत्याशी मतदाताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेते और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास करते नजर आए।
वार्डों में खुलने लगे चुनाव कार्यालय
नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों की ओर से चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कार्यालय खुलने के साथ ही समर्थकों की बैठकें, रणनीति तैयार करने और मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। चुनाव चिन्ह के जरिए अपनी पहचान मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए प्रत्याशी अब प्रचार सामग्री और जनसंपर्क अभियान को गति देने की तैयारी में हैं।
बारिश बनी प्रचार अभियान में बाधा
इधर, शुक्रवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रहने से चुनाव प्रचार प्रभावित रहा। बारिश के कारण प्रत्याशियों और समर्थकों को जनसंपर्क में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश थमते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक फिर से वार्डों में सक्रिय नजर आए। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर चुनाव प्रचार के और तेज होने की संभावना है।
चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब लालसोट के वार्डों में चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आने लगी है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में वार्डों में चुनावी सरगर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


