Increase the maximum temperature-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:50 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरपा गरमी का कहर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 10:43 PM (IST)
बरपा गरमी का कहर
उदयपुर। लेकसिटी में पिछले चार दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढोतरी होती जा रही है। तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है। भरी दुपहरी में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखाई देने लगे हैं। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में हुई दो डिग्री की बढ़ोतरी ने गर्मी को और बढ़ा दिया है। गुरूवार को शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इसमें आधे डिग्री की और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आसमान से बरसती आम व गर्म हवाओं के थपेड़े इस बार अप्रेल माह में ही महसूस होने लगे हैं। तेज गर्मी के चलते भरी दुपहरी में अब सड़कें भी सुनी दिखाई दे रही है। इससे पहले वर्ष 2009 में 28 अप्रेल को 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रात का पारा 19.7 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन में न्यूनतम पारे में दो डिग्री व अधिकतम पारे में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement