Increase in the rate of sugarcane by only ₹ 10 is a cruel joke on the farmers - Bhupendra Singh Hooda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:52 am
Location
Advertisement

गन्ने के रेट में मात्र ₹10 की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 5:09 PM (IST)
गन्ने के रेट में मात्र ₹10 की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने किसानों की हालत दयनीय बना दी है। अपनी हर जायज मांग के लिए किसानों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट में मात्र ₹10 की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है। सरकार लगातार शुगर मिलों के घाटे में होने का बहाना बनाती है जबकि इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। किसानों को उनकी लागत पर लाभकारी मूल्य मिलना ही चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गन्ने के रेट में ऐतिहासिक 165% की बढ़ोतरी हुई थी। उनकी सरकार के दौरान पूरे देश में हरियाणा किसानों को सबसे ज्यादा रेट देता था। आज हरियाणा में पंजाब के बराबर भी किसानों को भाव नहीं मिल रहा।

हुड्डा आज जिला बार एसोसिएशन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका बार सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक गैर-राजनीतिक अभियान था। हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम है। हालांकि इसका उद्देश्य भी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाना व सरकार की कुनीतियों को उजागर करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement