Including children, women migrate for fear of Dbangon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2026 8:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेइज्जती के बाद दबंगों के डर से महिला का बच्चों समेत पलायन

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 4:29 PM (IST)
बेइज्जती के बाद दबंगों के डर से महिला का बच्चों समेत पलायन
अंबाला। बरनाला गावं में एक महिला और युवक को जूतों का हार पहनाने और पिटाई करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला ने बदनामी व दबंगो के कहर से डर कर गाँव से पलायन कर लिया है। महिला का कहना है कि उसे गांव में खतरा है उसे धमकियां दी जा रही थी और उसकी बेटी को तंग किया जा रहा था जिसके चलते उसे गांव छोड़ना पड़ा। महिला ने अपने दोनों बच्चो को भी स्कूल से निकाल लिया है। महिला व युवक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। अंबाला के गाँव बरनाला में महिला व युवक से साथ गाँव की पंचायत ने जो किया उसे पूरे देश ने देखा ,मीडिया के दबाव में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया लेकिन अब आरोपी जमानत पर छुट चुके हैं जिससे महिला व युवक को अपनी जान का डर सताने लगा है। लगातर मिल रही धमकियों से परेशान महिला ने गाँव से पलायन करते हुए किराये के मकान में रहना शुरू कर दिया। महिला व युवक आज मीडिया के सामने आये और सारी आपबीती बताई।
महिला ने बताया कि युवक के साथ उसके किसी तरह के कोई संबध नही है बल्कि यह सारा माजरा प्रापर्टी विवाद का है क्यूंकि महिला का पति नशा मुक्ति केंद्र में है । उसके परिजन उसकी प्रापर्टी छीनना चाहते हैं जिसको लेकर उसके घर लकड़ी का काम करने आने वाले युवक को निशाना बना कर यह पूरी कहानी गडी गयी।
महिला चाहती है कि उसे पुलिस सुरक्षा दी जाए व उससे मारपीट करने वाली महिलाओ के खिलाफ भी कार्यवाई और इस पूरे मामले का षड्यंत्र सरपंच ने ही रचा है जिसे पुलिस छोड़ रही है। महिला ने खुद को समाजसेविका बताते हुए मुख्यमंत्री से सम्मानित होना बताया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement