Include yoga in your lifestyle for a healthy life: Mohan Lal Baroli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 9, 2025 5:10 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनचर्या में शामिल करें : मोहन लाल बड़ौली

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जून 2025 5:49 PM (IST)
स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनचर्या में शामिल करें : मोहन लाल बड़ौली
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली शनिवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (सोनीपत) में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए और योग क्रियाएं की। उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के साथ ही हमें मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रखता है, इसलिए योग को अपनी जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए।

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने संपूर्ण विश्व में एक नई पहचान और गौरव हासिल किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति और निरोग रहने का पारंपरिक तरीका है, इसलिए नियमित योग करें और निरोग भी रहें। उन्होंने कहा कि यह दिन दुनिया को यह याद दिलाता है कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना से मानवता को एक सूत्र में बांधा जा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनो स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का जो आह्वान किया है उस दिशा में हम सभी “योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा“ की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के प्रबुद्धजनों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरूक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सामूहिक योग किया। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की पवित्र भूमि पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने एक साथ योग कर विश्व को आत्मिक शांति और स्वास्थ्य का संदेश दिया है।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर हमें गर्व है। पीएम मोदी के नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली। आज पूरा दुनिया को योग ने एक जुट कर दिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया हिसार में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और सामूहिक योग किया।
डा. अर्चना गुप्ता ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सबल बनाने का सशक्त माध्यम बताया। वहीं सुरेंद्र पूनिया ने योग को सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि आज विश्वभर में भारत की इस परंपरा को सम्मान मिल रहा है यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व से ही संभव हो पाया है। उन्होंने सभी लोगों से योग का जीवन चर्या में शामिल करने और नशा मुक्त हरियाणा बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement