अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम मन को झकझोर देने
वाला वाक्या सामने आया है। हजरत निजामुदीन- कालका एक्सप्रेस के ट्रेन के
डिब्बे में एक सात वर्ष का दिव्यांग बच्चा लावारिस हालत में मिला। यह बच्चा
न बोल पाता है और न ही सुन पाता है। यह न तो हिलडुल सकता है और न ही अपने
पैरों पर खड़ा हो सकता। गाड़ियों की चमकती लाइटों को देखकर इसके चेहरे पर
मुस्कराहट जरूर चमक उठती है। बच्चे की आंखें ऐसी प्रतीत हो रही हैं, जैसे
मानो वह किसी अपने को तलाश रही हों। उंगलियां किसी अपने को छूने के लिए
छटपटा रही हों।