बांसवाडा। स्वच्छ भारत मिशन के ताजों वागड़ अभियान के तहत प्रभारी अधिकारियों द्धारा फोलोअप कार्यक्रम के लिए भौर की वेला में प्रात: 5 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित स्थानों पर पहुचंकर उन गांवों की पूर्व में गठित निगरानी समिति के सदस्यों से मिलकर अपने क्षेत्र के चिह्नित खुले में शौच के स्थानों पर पहुंच कर वहां शौच के लिए आने वाले ग्रामीणों को खुले में शौच न करने एवं इससे फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारियां देते हुए उन्हे खुले में शौच नही करने के लिए समझाया जाता हैं। वही इन प्रभारी अधिकारियों द्वारा ग्राम्यवासियों को अपने घरों में शौचालयों के निर्माण हेतु प्रेरित किया जा रहा और बताया जा रहा है कि वे यथाशीध्र अपने घरों में शौचालयों का निर्माण करवायें।