In Kumha Pangore village of Kumher, roof strips weakened by rain broke, mother and son injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 10, 2023 12:45 pm
Location
Advertisement

कुम्हेर के गांव कूम्हा पैंगोर में बारिश से कमजोर हुई छत की पट्टियां टूटीं, मां-बेटे हुए घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 25 मार्च 2023 3:44 PM (IST)
कुम्हेर के गांव कूम्हा पैंगोर में बारिश से कमजोर हुई छत की पट्टियां टूटीं, मां-बेटे हुए घायल
भरतपुर। कुम्हेर क्षेत्र के गांव कूम्हा पैंगोर में एक घर में पट्टी टूटने से उसके नीचे दबकर एक महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से छत की पट्टियां कमजोर हो गई थीं। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। कूम्हा पैंगोर निवासी जलदेई सुबह अपने घर पर चाय बना रही थी। तभी उसके छत की पट्टियां भरभरा कर गिर गई। अचानक हुई घटना में जलदेई और उसका पुत्र भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पंहुचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर लिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों के परिजनों ने बताया कि पिछले साल भी उनके घर में ऐसे ही पट्टियां टूटी थीं। जिन्हें बदलवा दिया गया था। लेकिन इस बार पट्टियां टूटने से परिवार के सदस्य घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement