In Jamtara, a man killed his two children and threw the dead bodies in the forest.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 5:06 am
Location
Advertisement

जामताड़ा में शख्स ने अपने दो बच्चों की हत्या कर लाशें जंगल में फेंकी

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 मार्च 2023 1:53 PM (IST)
जामताड़ा में शख्स ने अपने दो बच्चों की हत्या कर लाशें जंगल में फेंकी
रांची। झारखंड के जामताड़ा में एक सनकी व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर उनकी लाशें जंगल में फेंक दी और इसके बाद खुद पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे ग्रामीणों ने बेसुध हाल में पेड़ से उतारा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया है। यह वारदात जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने बुधवार को गांव के पास बिरहरा जंगल में दो बच्चों की लाश देखी। इनकी पहचान गांव के मनोरंजन मरांडी की तीन वर्षीय बेटी सुरावली मरांडी और डेढ़ साल के बेटे शिवराम मरांडी के रूप में हुई।

इन दोनों की हत्या रस्सी के जरिए गला घोंटकर की गई थी। पूरे गांव में इसकी खबर तेजी से फैली।

इसी बीच जंगल में एक पेड़ में लगाए गए फंदे पर मनोरंजन मरांडी भी लटकता पाया गया। लोगों ने उसे फंदे से मूर्छित हाल में उतारा।

मनोरंजन की पत्नी गानमुनी सोरेन ने बताया कि बुधवार सुबह उसका पति अपने बच्चों को लेकर नहाने जा रहा था। वह घर से बोल कर निकला था कि दोनों को नहलाकर आने के बाद खाना खाऊंगा। लेकिन कुछ ही देर बाद खबर आई कि दोनों बच्चे की गला घोंटकर उसके पति ने हत्या कर दी है। आरोपी ने अपने दोनों बच्चों की हत्या किन वजहों से की है, यह पता नहीं चल पाया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement