Advertisement
हरियाणा में वोट नहीं, सत्ता चोरी हुई, राहुल गांधी ने उठाए सवाल, लेकिन चुनाव आयोग मौन : राव नरेंद्र सिंह

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए जो भी हुआ गलत हुआ दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। निर्दोष लोगों की जान गई हैं, आतंकवाद को खत्म करना चाहिए और हम सब आतंकवाद के खिलाफ हैं। वोट चोर गद्दी छोड अभियान में प्रमुख तौर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सचिव एआईसीसी एवं सह प्रभारी हरियाणा प्रफुल्ल गुडाधे, साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजेश वैद अध्यक्ष डीसीसी ग्रामीण, पराग गाबा अध्यक्ष डीसीसी शहरी, सुरेश गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष एचपीसीसी, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व मंत्री भीम मेहता, पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, पूर्व सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क, तजेंद्र मान, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, घरौंडा से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे विरेंद्र राठौड़, सोमिल संधू, उपाध्यक्ष आईवाईसी हरियाणा, सुमित मंढाण, अविनाश यादव अध्यक्ष एनएसयूआई हरियाणा, रोहित जोशी जिला अध्यक्ष, एससी सेल एचपीसीसी, पप्पू लाठर, अंकित चौहान, बसंत राणा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनिल राणा, पीसीसी प्रतिनिधि नवजोत कश्यप मौजूद रहे।
भाजपा ने फर्जी वोट बनाकर लोकतंत्र की आवाज को दबाया
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिल रहा था। मगर भाजपा ने कांग्रेस की बनी हुई सरकार को न केवल चोरी किया, बल्कि वोट चोरी भी किए। फर्जी तरीके से वोट बनाकर लोकतंत्र की आवाज को दबाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आवाज बुलंद करना कांग्रेस का फर्ज है, जनता के सामने सच्चाई लाने के लिए कांग्रेस की ओर से वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत की गई है, जोकि पूरे प्रदेश में चलेगा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनावी हेरा-फेरी के लिए पहले बटन दबाने में हेरा-फेरी, फिर मशीन बदलने की हेरा-फेरी उसके बाद मतदान आंकड़ों की हेरा-फेरी और रही-सही कसर पूरी करने के लिए मतगणना में हेरा-फेरी चुनाव आयोग द्वारा की जाती रही।
चुनाव आयोग भाजपा के लिए कर रहा काम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे व काटने का नया खेल शुरू किया है। बिहार में एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटे गए हैं। जानबूझकर बिहार में ऐसा किया जा रहा है अगर निष्पक्ष चुनाव होते तो कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी। राव नरेंद्र सिंह ने चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो प्रश्न उठाए थे उनका कोई जवाब चुनाव आयोग से आया नहीं है। चुनाव आयोग के जो मुख्य चुनाव आयुक्त है। वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा के साथ मिली भगत करके मतदाता सूची में बड़े घोटाले करने का काम उनके कार्यकाल में हुआ है। 25 लाख के करीब मतदाता ऐसे हैं जिनका अता पता ही नहीं लग रहा। जिस पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है।
सत्ता का दुरुपयोग करके भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से हरियाणा में वोट चोरी का खेल किया : दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करके सत्ता में बने रहने के लिये चुनाव आयोग से मिलीभगत करके हरियाणा में वोट चोरी की बहुत बड़ी साजिश को अंजाम दिया है। ये हकीकत सामने आ गई कि प्रजातन्त्र का गला घोंटकर हरियाणा में बीजेपी सरकार बनी है। ऐसा लगता है चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग के आयुक्त के रूप में नहीं बल्कि, भाजपा के सबसे बड़े पन्ना प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं। देश के प्रजातंत्र और बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिये हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान भारी जनसमूह मौजूद रहा और पूरा पंडाल 'वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारों से गूंजता रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


