Advertisement
यूपी के एटा में आवारा कुत्तों ने लापता व्यक्ति की लाश खोदकर जमीन से बाहर निकाली

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला पावल में एक खेत में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते इंसान का हाथ खोद रहे हैं। जल्द ही ग्रामीण इक्ठ्ठे हो गए और पुलिस को बुलाया गया।
गहरी खुदाई करने पर पुलिस ने गौरव कुमार का शव बरामद किया।
मृतक के चचेरे भाई राघवेंद्र कुमार ने बताया, "गौरव दिल्ली के एक शोरूम में काम करता था। 4 फरवरी को वह गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। दोपहर में फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया। शाम को उसने अपनी पत्नी को जल्द ही घर लौटने की सूचना दी। उसके आधे घंटे बाद उसका फोन बंद हो गया।"
चचेरे भाई ने आगे कहा कि "हमने उसकी तलाश की और दिल्ली में उसके दोस्तों से संपर्क किया लेकिन किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद हमने पुलिस से संपर्क किया लेकिन वहां के अधिकारी ने शिकायत दर्ज नहीं की। काफी समझाने के बाद 7 फरवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पिछले महीने से हम कई बार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। वहां के अधिकारी कहते रहे कि गौरव कर्ज में डूबा होने के कारण गांव से भाग गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने परिवार के सदस्यों को धोखा दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली है।"
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा, "पुलिस ने लापता व्यक्ति के मामले की जांच की थी। यह सामने आया कि उसने पैसे उधार लिए थे और उसे वापस नहीं कर पाया। गांव में दफन शव को बरामद करने के बाद एक विशेष मामले की विस्तार से जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। अभी तक मृतक के परिवार ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
एटा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


