In Banswara, the two factions left the quarrels, stone pelting stones, arson, shells of Aasugas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:02 pm
Location
Advertisement

बांसवाड़ा में दो गुटों में झगड़ा, पथराव, आगजनी, आंसूगैस के गोले छोडे

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 मई 2017 4:00 PM (IST)
बांसवाड़ा में दो गुटों में झगड़ा, पथराव, आगजनी, आंसूगैस के गोले छोडे
बांसवाड़ा । शहर के कालिकामाता-खाटवाड़ा इलाके में गुरुवार रात दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में पांच स्थानों पर पथराव हुआ, तलवारें चली। आक्रोशित लोगों ने दो बाइक को आग लगा दी और पुलिस का कैमरा तोड़ दिया। संघर्षरत लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। हालात को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने शहरमें धारा 144 लगा दी। संघर्ष में कुछ लोगों को चोटें आने की भी जानकारी है।

शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार कालिकामाता इलाके में एक धार्मिक स्थल को लेकर वर्ष 1998 विवाद चल रहा है। करीब एक पखवाड़ा पूर्व इस मंदिर के सुलटारे के लिए क्षेत्र में सर्वसमाज की एक बैठक भी हुई थी। इसमें पुलिस व प्रशासन के लोगों ने भी हिस्सा लिया था। प्रशासन ने इस विवाद को सुलझाने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे विवादित स्थान पर समुदाय विशेष के लोग जा रहे थे इसी दौरान क्षेत्र के दूसरे समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद विवाद ने तूल पकड़ गई।
नारेबाजी के साथ पथराव हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस के सामने ही आक्रोशित लोगों के बीच फिर पथरव हुआ। इसमें कई पत्थर पुलिस के वाहनों पर भी गिरे। हालात बिगडऩे की सूचना पर जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात बारह बजे जब पुलिस समुदाय विशेष के लोगों को समझाने के प्रयास कर रही थी तभी खाटवाड़ा क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों को आगजनी की सूचना मिली। इस पर जिला मजिस्ट्रेट एवं एसपी सहित दौड़कर वहां पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों मेें पथराव और शोर शराबा हो रहा था। कुछ लोगों ने दो बाइक में आग भी लगा दी। तब पुलिस ने भीड़ को खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग किया, आंसू गैस के गोले दाग और एंटी राइटगन से सेल फायर किया।

पुलिस का तोड़ा कैमरा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement