Advertisement
जिस शहर में 38 पैसे नहीं लगे, वहां बिजली ढांचे के सुधार में खर्च हो रहे 38 करोड़ रुपए : अनिल विज

*योजना के तहत सात नए फीडरों का निर्माण होगा, 127 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे : मंत्री अनिल विज*
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि 38 करोड़ रुपए की लागत से सात नए फीडरों का निर्माण किया जाएगा जिससे लोड का संतुलन बेहतर होगा और स्थिर वोलटेज मिलेगी। इसी प्रकार, 127 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे जिससे वोल्टेज समस्या नहीं होगी। कई पुराने ट्रांसफार्मर जो सड़कों या रास्तों पर लगे है वह भी शिफ्ट किए जाएंगे।
इसी प्रकार, 617 किलोमीटर एसीएसआर कंडक्टर, 454 किलोमीटर एलटी एक्सएलपीई केबल बदली जाएगी जोकि आधुनिक इन्सूलेटिड तार से बदली जाएगी तथा 28 किलोमीटर एचडी एक्सएलपीई केबल बिछाई जाएगी, जिससे फॉल्ट की घटनाओं में कमी आएगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय बनेगी। इसके साथ ही, नेटवर्क को और अधिक मजबूत करने के लिए 6131 नए पीसीसी पोल स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात लगभग 1.50 लाख नागरिकों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों एवं उद्योगों—सभी को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
*एक्सईएन कार्यालय परिसर में बनेंगे स्टाफ क्वार्टर : विज*
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हमने अम्बाला छावनी में एक्सईएन कार्यालय का भी नया दफ्तार बनाया है। जहां एक ही छत के नीचे एसडीओ नंबर वन व टू भी काम कर रहे हैं। इसी परिसर में स्टाफ क्वार्टर बनाने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि हम शाहपुर-मच्छौंडा के पास भी नया सब स्टेशन लगाने जा रहे हैं जिससे रेलवे लाइन पार रहने वाले लोगों को फायदा होगा। इसी प्रकार, एक नया सर्विस सेंटर उन्होंने गांव गरनाला में बनाकर दिया। पंजोखरा साहिब से लेकर बलदेव नगर तक जो गांव थे इन्हें पहले अम्बाला शहर जाना पड़ता था, मगर उन्होंने इन सभी गांवों को अम्बाला छावनी सब स्टेशन से जोड़ा। इसी प्रकार, हम इंडस्ट्रियल एरिया में भी नया सर्विस सेंटर बनाने जा रहे हैं।
*प्रदेश में गर्मी के पीक सीजन में हमने निर्बाध बिजली आपूर्ति की, इसके लिए अधिकारियों को साधुवाद देता हूं : विज*
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली घर तक निर्बाध पहुंचे उसके दो पहलु है जिनमें एक बिजली का उत्पादन और दूसरा बिजली को सब-स्टेशन, ट्रांसफार्मरों व तारों के जरिए घर तक पहुंचाना। दोनों सेक्टरों का दुरुस्त होना बहुत आवश्यक है, हम अपने प्रदेश में लगभग तीन हजार मैगावाट बिजली पैदा कर रहे हैं। पानीपत, खेदड़ व यमुनानगर में थर्मल प्लांट है। यमुनानगर में 800 मैगावाट के प्लांट का उद्घाटन अभी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया है। खेदड़ में भी 800 मैगावाट का थर्मल प्लांट लगाने जा रहे हैं। पानीपत में भी प्लांट लगाने की केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गई है। हरियाणा गर्मियों में पीक सीजन के दौरान 16 हजार मैगावाट बिजली की जरूरत होती है, तीन हजार मैगावाट हम उत्पादन करते है बाकि अन्य राज्यों से लेकर मांग पूरी की जाती है। इस बार गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति हुई क्योंकि उन्होंने ऊर्जा विभाग संभालते ही समस्याओं को जल्द करने के दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने अभी सभी एसई से कहा था कि यदि एक घंटे से ज्यादा बिजली बंद होती है तो उसकी रिपोर्ट उनकी टेबल पर आनी चाहिए ताकि वह कारण पता चल सके। वह बिजली निगम के सभी अधिकारियों को साधुवाद देना चाहते हैं कि अधिकारियों ने बेहतर कार्य करते हुए गर्मियों के पीक सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति जनता तक पहुंचाई। छह एसई ऐसे थे जिनके पास चार घंटे से ज्यादा बिजली खराब रही जिन्हें कारण बताओं नोटिस दिए गए हैं। वह प्रदेश में बिजली का ढांचा ठीक करना चाहते हैं ताकि लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले।
*भविष्य में सभी को ग्रीन एनर्जी की तरफ आना होगा, सौलर पैनल लगाने पर पूरा जोर : विज*
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि आजकल सौर ऊर्जा पर पूरा जोर दिया जा रहा है और उस पर सबसिडी भी दी जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक को दो मैगावाट तक 1.10 लाख रुपए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रदेश में दो टास्क टीमें बनाई है जो लोगों को इस योजना के लिए प्रेरित कर रही है। उनका लक्ष्य है कि हर बीपीएल परिवार को सौर ऊर्जा का लाभ मिले। एक दिन सभी को सौर ऊर्जा पर आना होगा जोकि ग्रीन एनर्जी की तरफ हमारे बढ़ते कदम हैं।
*पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक परिवार लाभ उठाएं : विज*
इसी प्रकार गांव में भी हमने सौर ऊर्जा संचालित ट्यूबवेल लगाने के लिए प्रेरित किया है। इससे किसान खुश है। पहले वह सारी रात जागकर ट्यूबवेल लगाने को मजबूर होते थे, मगर अब वह दिन में ही ट्यूबवेल से अपने खेतों में पानी दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा का लाभ उठाते हुए सौलर पैनल लगवाएं। सौलर बिजली योजना को कुछ लोग मुफ्त बिजलीघर योजना भी कहते हैं।
इसके लिए उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को सौ-सौ करोड़ का रुपए का रिवाल्विंग फंड भी दिया है। उपभोक्ता के लिए हमने व्यवस्था की है कि सौलर पैनल लगाने के लिए पैसे नहीं है उसे पैसे हम देंगे, सूर्य घर योजना के तहत जितने पैसे लगेंगे वह हम देंगे और जो सब्सिडी आएगी वह हम बकाया किश्तों में लेंगे। बड़े स्तर पर लोग आजकल अपने घरों में सौर ऊर्जा लगा रहे हैं और इसके बड़े बैंक बन रहे है जो बिजली बनाकर हमें देंगे। राजस्थान से भी प्रदेश में बिजली की सप्लाई आ रही है। गांव में यदि हर आदमी नहीं लगा सकता तो सारे गांव का आवश्यकता अनुसार एक सौलर हाउस लगा सकते हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों ने जमीने भी ऑफर की है। हम हरियाणा को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी, नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, जसबीर सिंह जस्सी, सुरेंद्र बिंद्रा, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, विपिन खन्ना, बलकेश वत्स, बीएस बिंद्रा, आरती सहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, अजय बवेजा, अनिल धीर, लक्की सहगल, अनूप चोपड़ा, रणधीर सिंह, डा. शशि लोगियां, संजीव अत्री, बलित नागपाल, अनिल नागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


