Advertisement
अवैध खनन रोकथाम अभियान टांय टांय फिस : अवैध खनन से उजडती पहाडियां, ग्रामीण चिन्तित, प्रशासन बना मूक-बधिर

- दिन में बन्द रात्रि को होता खनन
वैर-बल्लभगढ मार्ग व घाटरी में क्रेसर जॉन की पगड़ियों में अवैध खनन होता है,जो दिन में बन्द रहता है और रात्रि के समय चलता है,उक्त अवैध खनन कर्ता खुलेआम अवैध खनन करते है और रात्रि के समय पहाड की खुदाई को विस्फोट करता है,रात्रि में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टरों को पत्थर से भर लेते है और सुबह अंधेरे में वन विभाग व प्रशासन की आंख में धुल झौंक रहे है। ये नजारा खुलेआम प्रशासन देख रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन अवैध खनन कर्ताओं से क्रेशर संचालक भी सस्ते दामों में पत्थर खरीदते है।कई बार अवैध खनन की रोकथाम की बोला गया और विस्फोट बन्द करने की मांग की,लेकिन उसने ग्रामीणों की बात पर ध्यान नही दिया। इसी प्रकार से गांव मायदपुर के पास भी कई पहाड़ियों में अवैध खनन कर रहे है,जहां भी प्रशासन के अभियान की पालना नही हो रही है।रात्रि को खुलेआम क्रेसर संचालकों के सहयोग से अवैध खनन चलता है।
- आए दिन होते हादसा
क्रेसर संचालकों को मानव जीवन के चिन्ता नही है,उन्हे केवल स्वयं के कारोबार की चिन्ता है,जो प्रशासन,वन एवं खनिज विभाग से मिली भगत खुलेआम विस्फोट कर पहाड की खुदाई करने लगे है। जिससे पत्थर उछल कर आबादी क्षेत्र में गिरते है और क्रेसर की धूल उड कर फसल पर गिरती है,जिससे घरो में दरारे आने लगी है और फसल की पैदावार पर बुरा असर पडता है। आसपास के गांव के चंदन, रोहित ,फतेहसिंह, प्रदीप रमेश, ने बताया कि रात्रि के समय विस्फोट की आवाज से ग्रामीण भयभीत हो जाते है और नींद गायब हो जाती है। विस्फोट के समय पहाड के पत्थर उछल कर घरो पर गिरते है,जिससे घरो में दरारे पड गई।
- कहां-कहां हो रहा खनन
गांव ,घाटरी,मंसापुरा,जसवर,सुआकी,कारवान, कोटकी,नयागांव, खालसा,सुहारी,खोहरा,भौडागांव,हाथौडी, तीपुरा,महाराजपुरा,सामन्तपुरा,पथैना,भुसावर,वैर,नीमली आदि स्थान पर अवैध खनन जारी है। जब अवैध खनन के बारे में वन विभाग के नदबई रेंजर राजेश शर्मा से बात कि तो उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है कार्यवाही की जा रही है।जल्द ही अवैध खनन कर्ताओं पर नकेल कसी जाएगी।और कार्यवाही में रुकावट डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



