आईएफएमएस 3.0 से राजस्थान की वित्तीय व्यवस्था बनेगी अधिक पारदर्शी- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने साइबर सुरक्षा की समीक्षा के दौरान कहा कि डिजिटल वित्तीय प्रणाली में डेटा सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने मजबूत साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल, नियमित सुरक्षा ऑडिट तथा साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेटा की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी विभागों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि आईएफएमएस 3.0 राज्य की वित्तीय व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों एवं योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है तथा एसएनए स्पर्श सहित विभिन्न वित्तीय प्रणालियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन अन्य राज्य भी कर रहे हैं।
वेबिनार में अतिरिक्त निदेशक (आईएफएमएस) मनीष शुक्ला ने आईएफएमएस 3.0 के विभिन्न मॉड्यूल्स, ट्रेजरी प्रबंधन, राजस्व प्रबंधन प्रणाली, हेल्प डेस्क एवं सपोर्ट सिस्टम, एसएनए स्पर्श तथा साइबर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में विशेष शासन सचिव वित्त (बजट) शिवांगी स्वर्णकार, संयुक्त शासन सचिव (कोष एवं लेखा) संध्या शर्मा सहित बजट, वित्त, कोष एवं लेखा विभाग, (आईटी) एनआईसी के अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों के जिला कलक्टर, कोषाधिकारी एवं उप कोषाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वेबिनार से जुड़े।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



