Advertisement
कर्म उदय में आए तो समभाव रखने पर बन सकते परमात्मा-कुमुदलताजी म.सा.

वास्तुशिल्पी साध्वी पद्मकीर्तिजी म.सा. के सानिध्य में शनिवार दोपहर महिलाओं के लिए प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। प्रश्नमंच में वीणा बुलिया व रोमा मेहता प्रथम, भिक्षुदेवी संचेती व सोनाली सिसोदिया द्वितीय एवं हेमा डूंगरवाल व अनिता नन्दावत तृतीय स्थान पर रहे। चातुर्मास के तहत राष्ट्रीय महामंगलकारी अनुष्ठान समिति द्वारा आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति भीलवाड़ा के तत्वावधान में 21 सितम्बर को विश्व शांति व खुशहाली की कामना से भगवान श्री अरिष्टनेमी श्री पार्श्वनाथ महामंगलकारी अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। भीलवाड़ा के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं पंजीयन करा चुके है। आरसी व्यास कॉलोनी में गेट न.33 के पास स्कूल के नजदीक ग्राउंड में होने वाले अनुष्ठान 21 सितम्बर सुबह 6.15 बजे से प्रारंभ होकर 22 सितम्बर सुबह 7.45 बजे सम्पन्न होंगा। इस दौरान अनुष्ठान में भाग लेने वाले श्रावक श्राविका को तीर्थंकर अरिष्टनेमी भगवान की 180 माला एवं तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की 100 माला फेरनी होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


