Advertisement
जरा सी भी शर्म है तो शाहरुख देश छोड़कर चले जाएं: नंद किशोर गुर्जर

यह फैसला लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। यह सिर्फ मोदी सरकार की वजह से मुमकिन हुआ है। पिछली सरकारों ने कभी जनता की भावनाओं की परवाह नहीं की।
भाजपा नेता ने कहा कि शाहरुख खान ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी आईपीएल टीम में शामिल कर भारत के लोगों का अपमान किया है। दूसरी ओर बांग्लादेश में बलात्कार और कत्लेआम की घटनाएं हो रही हैं। शाहरुख खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेकर जिहादी मानसिकता का परिचय दिया है। मेरी लोगों से अपील है कि शाहरुख खान की फिल्मों का बहिष्कार करें। उनका करियर समाप्त करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अगर जरा सी भी शर्म है तो शाहरुख देश छोड़कर चले जाएं।
जेजेपी के नेता अजय चौटाला और समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर राष्ट्रवाद का नशा है। हम भारत को नंबर वन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। चौधरी देवीलाल को पूरा भारत सम्मान देता है, लेकिन अजय चौटाला को बयान देने से पहले उनकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। भारत का युवा आगे बढ़ रहा है। सभी के पास रोजगार, स्वास्थ्य और चिकित्सा है। नेपाल और श्रीलंका के युवा भी पीएम मोदी जैसा नेतृत्व चाहते हैं। अजय चौटाला ने बयान देकर देवीलाल के कद को कम करने का काम किया है। देश का युवा पीएम मोदी के साथ है। हम तेजी से तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बनने वाले हैं। नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी को समाप्त हो चुकी पार्टी बताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


