पौषबड़ा महोत्सव में भजनों की सरिता से विभोर हुए लोग
khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 10:57 AM (IST)
दौसा। बांदीकुई के पास आभानेरी के देवनारायण व भौंणाजी मंदिर में गुर्जर समाज का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान देवनारायण की आकर्षक झांकी सजाई गई। गायक कलाकार नाथूसिंह गुर्जर सोड़ाला ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। समारोह में गुर्जर महासभा कार्यवाहक अध्यक्ष रामचन्द्र खूंटला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है। इस मौके पर भगवानसिंह चौधरी, रामावतार चौधरी, मानसिंह चौहान, सुमेरसिंह रलावता, कुलदीपसिंह डोई, रामसिंह म्हाणा, कजोड़मल शेखपुरा, नरेन्द्र बैंसला, बाबूलाल छाबड़ी, महंत वृंदावनदास आदि मौजूद थे।