उदयपुर। भादवी छठ के मौक पर उदयपुर में बुधवार को भैरव मंदिरों में विविध अनुष्ठान हुए। इस मौके पर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
खास बात यह है कि 100 वर्षों से भी पुरानी इस परंपरा को कानपुर व खेड़ा गांव के लोग जिंदा रखे हुए हैं। परंपरा के अनुसार भादवी छठ पर दोनों गांवों के सभी लोग पारंपरिक तरीके से पूरे गांव का दूध एकत्र करते हैं। इस दिन गांव का कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से दूध का उपयोग नहीं करता है। सारा दूध मंदिर पहुंचा दिया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक घर से दूध, दलिया, गुड़ मंदिर पर एकत्र कर खीर बनाकर शाम 4 बजे से प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इस 100 साल पुराणी परंपरा को निभाते हुए दोनों ही गांव के लोगों ने भादवी छठ पर मंदिर में 25 लोहे के कड़ाहों में खीर बनाई। 1 कड़ाही में लगभग 400 किलोग्राम खीर बनाई गई है। दोनों गांवों और आसपास के लोग शाम को सामूहिक रूप से खीर पीने पहुंचते हैं।