Humanity Shamed in Banswara: Gang Rape Incident Lasts All Night-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:05 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांसवाड़ा में मानवता शर्मसार, रातभर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात

khaskhabar.com: बुधवार, 24 दिसम्बर 2025 09:34 AM (IST)
बांसवाड़ा में मानवता शर्मसार, रातभर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात
रास्ते में रिश्तेदार से मारपीट कर भगाया, विवाहिता को अगवा कर बनाया हवस का शिकार बांसवाड़ा। जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मध्यप्रदेश सीमा के पास 21 दिसंबर की रात करीब 8 बदमाशों ने कार्यक्रम में जा रही एक विवाहिता को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने महिला के साथ मौजूद रिश्तेदार से मारपीट कर उसे भगा दिया, इसके बाद महिला को अगवा कर सुनसान जगह ले गए, जहां उसे रातभर बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। सुबह आरोपी महिला को उसकी बुआ के घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता बुआ के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
नोतरा जा रही थी महिला, तीन बाइक पर आए बदमाश
पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता पिछले तीन वर्षों से पीहर में रह रही थी। वह रिश्तेदार के साथ बाइक से कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया।
2 नामजद आरोपी, 5 संदिग्ध हिरासत में
पीड़िता की रिपोर्ट पर दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच डिप्टी गोपीचंद मीणा को सौंपी गई है।
मेडिकल बोर्ड से जांच, रिपोर्ट रिजर्व
गंभीर अपराध को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के घुटनों पर चोट के निशान मिले हैं। एफएसएल रिपोर्ट आने तक मेडिकल रिपोर्ट को रिजर्व रखा गया है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की तेजी से और निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement