Advertisement
हिमाचल का ग्रीन कवर 13 किलोमीटर बढ़ाः वनमंत्री

चंबा (शिव शर्मा )। वन संरक्षण की दिशा में किए गए बेहतरीन
प्रयासों की बदौलत हिमाचल प्रदेश का ग्रीन कवर 13 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। वन
मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने यह जानकारी बुधवार को चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय
वन खेलकूद प्रतियोगिता एवं ड्यूटी मीट के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
करते हुए अपने संबोधन में दी।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिलासपुर, धर्मशाला, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, रामपुर,नाहन, चंबा, वाइल्ड लाइफ, वन विकास निगम और वन मुख्यालय की टीमों के करीब 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वन मंत्री ने बताया कि वन विभाग में 465 वन रक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश में 175 और वनरक्षकों की भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जर्मन सरकार और जर्मन विकास बैंक (केएफडब्ल्यू) के सहयोग से कांगड़ा और चंबा जिले में 310 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश फारेस्ट इको सिस्टम क्लाइमेट प्रूफिंग परियोजना शुरू की गई है। परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
वन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के 10000 हेक्टेयर क्षेत्र को लैंटाना मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर 15.57 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की मांग और उम्मीदों के मुताबिक टीडी नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद अब बर्तनदारों को नया घर बनाने के लिए 15 वर्षों में एक बार 7 घनमीटर और पुराने घर की मुरम्मत के लिए 5 वर्षों में एक बार 3 घनमीटर लकड़ी मुहैया करवाई जा रही है। वनमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि वन विभाग के रेस्ट हाउसों में कार्य करने के लिए 158 मल्टीपर्पज वर्करों की भर्ती की जा रही है। विभाग पेड़ों का गिरान करने और लकड़ी का ढुलान करने के लिए भी मजदूरों की भर्ती कर रहा है। इन मजदूरों को आधुनिक उपकरणों को चलाने का बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इससे पूर्व वन मंत्री ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही 12 टीमों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली और 20 वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं ड्यूटी मीट के शुभारंभ की घोषणा की। वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल एसएस नेगी ने वन मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक हंसराज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित भरमौरी और पवन नैयर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल आरसी कंग, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर के अलावा वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

चंबा
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features