Advertisement
अंबाला में एलपीजी सिंलेडर की कीमत में वृद्धि से परेशान होटल संचालक

वहीं, एक अन्य व्यापारी ने भी कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध की वजह से कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पैदा हो गई है। इससे पूरी दुनिया को ही नुकसान पहुंच रहा है। अंबाला में भी गैस की भारी किल्लत पैदा हो रही है। हम एजेंसी वालों के पास गए थे तो उन्होंने कहा था कि ऊपर से ऑर्डर आया है कि कमर्शियल सिलेंडर को रोक दिया जाए। हमारे पास जो पहले से सिलेंडर पड़े थे, उसी से गुजारा कर रहे थे। अब सवाल यह है कि जब वो सिलेंडर हमारे पास नहीं होंगे तो हमारा गुजारा कैसे चलेगा।
उधर, एक होटल के मालिक ने कहा कि हमारा काम ऐसा है कि बिना सिलेंडर के हम कुछ कर नहीं सकते हैं। पहले हमें सरकार की तरफ से कमर्शियल सिलेंडर की सुविधा मिली थी, लेकिन अब हमारे लिए चुनौतियां पैदा हो गई हैं। अब हमें जानकारी मिली है कि एजेंसियों को एक हफ्ते के लिए सिलेंडर नहीं देने का निर्देश दिया है। अब हमारे पास आज और कल का ईंधन बचा है। इसके बाद हम आगे क्या करेंगे, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार को एक ऐसी व्यवस्था करनी होगी, जिससे हमें कोई परेशानी न हो। कम से कम हमारा काम न रुके। हमारी सरकार से मांग है कि हम पर ध्यान दिया जाए, ताकि हमारे जीवनयापन पर किसी भी प्रकार का संकट पैदा न हो।
साथ ही, किचन संचालक वीरेंद्र ने भी एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की वजह से हो रही परेशानियां बताईं। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध की वजह से सिलेंडर की किल्लत पैदा हो गई। इससे हमें कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारा काम रुक गया है। हमारे पास सामान बनाने के लिए भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। हम लोगों की यही गुजारिश है कि सरकार इस युद्ध को रुकवाने की दिशा में पहल करें, ताकि हमारा काम धंधा न रुके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


