Hospital facilities will be strengthened, Minister Zoraram Kumawat presented an ambulance to the Sumerpur Sub-District Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:02 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिकित्सालय की सुविधाएं होंगी सुदृढ़, मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर उप जिला चिकित्सालय को दी एंबुलेंस की सौगात

khaskhabar.com: शनिवार, 08 नवम्बर 2025 9:05 PM (IST)
चिकित्सालय की सुविधाएं होंगी सुदृढ़, मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर उप जिला चिकित्सालय को दी एंबुलेंस की सौगात
सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को पाली जिले में स्थित सुमेरपुर उप जिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक में भाग लिया। सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिकित्सालय की भौतिक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। कुमावत ने चिकित्सालय को एक एंबुलेंस प्रदान करने की घोषणा की। एंबुलेंस के संचालन एवं व्यवस्था हेतु आरएमआरएस निधि से संचालन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि अस्पताल में एक्सरे मशीन के संचालन को लेकर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान अस्पताल प्रधान चिकित्सा अधिकारी एवं समिति के सचिव महिपाल सिंह परमार ने बताया कि गत बैठक में लिए अधिकांश प्रस्तावों की पालना कर ली गई है। बैठक के बाद कुमावत ने चिकित्सालय का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम जानी तथा उनके बेहतर उपचार हेतु चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्था एवं स्वच्छता में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, संस्थान की उन्नति हेतु भामाशाहों एवं सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने का आह्वान किया। कुमावत ने कहा कि नई भर्ती में चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मिलने से चिकित्सालय की ओपीडी में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां पहले औसतन रोजाना 250 रोगियों की ओपीडी थी, अब 800 हो गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में अन्य भौतिक सुविधाएं बढाकर यहां कि चिकित्सा सेवाएं और सुदृढ की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement