Advertisement
होशियारपुर को पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाएगाः भगवंत मान

बरनाला (होशियारपुर)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के नाम पर रखने का ऐलान किया। महान योद्धा सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शूरवीरों की बहादुरी ने हमें देश के लिए हमेशा निःस्वार्थ बलिदान करने के लिए प्रेरित किया है। सरदार जस्सा सिंह जैसे योद्धाओं ने महान गुरूओं के डाले पदचिन्हों पर पहरा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से सपने साकार करने के लिए लोगों का लम्बा इन्तज़ार पूरा हुआ है। पंजाबी जन्म से ही उद्यमी हैं जिन्होंने विश्वभर में अपना अलग स्थान हासिल किया है। समय की ज़रूरत है कि इस अथाह क्षमता का प्रयोग करके राज्य के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाया जाए। सरकार राज्य की पुरातन शान बहाल करने और इसको ’रंगला पंजाब’ बनाने के लिए इसकी क्षमता का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए वचनबद्ध है।
राज्य में बेरोजगारी के खि़लाफ़ संघर्ष शुरु करने का ऐलान करते हुए भगवंत मान ने कहा कि इस धरती पर बेरोजगारी के खि़लाफ़ लड़ाई शुरू की गई है। क्योंकि अब तक पारदर्शी ढंग से 29 हज़ार सरकारी नौकरियाँ नौजवानों को दीं जा चुकीं हैं। भ्रष्ट नेताओं के विरुद्ध उठाये गए कदमों का ज़िक्र करते हुए कहा कि इन नेताओं से एक-एक पैसा वसूला जाएगा। इस पैसे का प्रयोग राज्य के विकास के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया ने देश की रक्षा के लिए 11 लड़ाईयां लड़ी। इस महान नायक के रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार ने भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग छेड़ी हुई है। कई नेताओं को सलाखों के पीछे डाला है। यदि सत्ताधारी पार्टी से सम्बन्धित कोई नेता भी भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।
मान ने जिले के लिए एक कॉलेज समेत विभिन्न प्रोजेक्टों और सड़कों को मज़बूत और चौड़ा करने के प्रोजैक्टों का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले को पर्यटन स्थान के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस सम्बन्धी विभिन्न जल प्रोजैक्ट भी शुरू किये जाएंगे। नौजवानों को रोज़गार के अधिक से अधिक मौके मुहैया होंगे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने शख़्सियतों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
होशियारपुर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features