Advertisement
होशियारपुर: चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर हादसा, एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया, "हमें सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच इस घटना की जानकारी मिली। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।"
परिजनों का कहना है कि मरीज को हार्ट अटैक के बाद बेहतर इलाज के लिए लुधियाना ले जाया जा रहा था। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
होशियारपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


