Advertisement
पिलानी में भीषण सड़क हादसा : ड्यूटी पर जा रही महिला टीचर को तेज रफ्तार बोलेरो ने उड़ाया, 10 फीट दूर गिरकर मौके पर ही तोड़ा दम

रोजाना की तरह, वे सुबह करीब 7:15 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली थीं। घर से अभी महज 500 मीटर दूर चिड़ावा रोड स्थित बाइपास तिराहे पर पहुँची ही थीं कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और शिक्षिका उछलकर दूर जा गिरीं।
बोलेरो चालक भी सरकारी टीचर, खुद पहुंचाया अस्पताल
हादसे का एक पहलू यह भी है कि बोलेरो चला रहा व्यक्ति भी एक सरकारी शिक्षक है। आरोपी चालक मनोज सैनी, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, बाइपास, चिड़ावा की राजकला बालिका स्कूल में सीनियर टीचर हैं और वे भी सुबह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे।
टक्कर मारने के बाद मनोज सैनी ने इंसानियत दिखाते हुए गाड़ी रोकी और अन्य राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में दमयंती चांवरिया को बिरला अस्पताल पहुँचाया। हालाँकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज सैनी ने ही पुलिस को हादसे की सूचना दी।
पुलिस ने दोनों गाड़ियां की जब्त
सूचना मिलते ही पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कूटी और बोलेरो को सड़क से हटाकर थाने में जब्त कर लिया है। मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, जहाँ परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।
एक ही समय, एक ही राह, पर जुदा थी मंज़िल: सुबह का समय था, दोनों शिक्षक अपनी-अपनी मंज़िल (स्कूल) की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन एक की लापरवाही दूसरे के लिए काल बन गई। इस हादसे ने जहाँ एक स्कूल को अपनी समर्पित शिक्षिका खोने का गम दिया है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



