Hooda and Sharma took target at the government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:17 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुड्डा व शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 10:34 PM (IST)
हुड्डा व शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना
कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को अंबाला में पत्रकार वार्ता कर सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जस्टिस ढींगरा आयोग की रिपोर्ट पर कहा कि इस रिपोर्ट के कंटेंट अभी उन्हें पता नहीं चले हैं। इसलिए वे कुछ नहीं कह सकते, लेकिन जो बयानबाजी सामने आ रही है उससे पता लगता है कि सरकार की नीयत क्या है और जो बात शुरू से उनके द्वारा कही जा रही थी वह ठीक साबित हुई कि इस आयोग का गठन राजनीति द्वेष व प्रतिशोध से ही किया गया था। विधानसभा में भाजपा नेताओं द्वारा साइकिल पर आने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा यह सरकार जुमलों की सरकार है, वह भी एक जुमला था साइकिलों के पीछे तेजी से कारें चल रही थीं, उसका क्या फायदा। खेल मंत्री अनिल विज द्वारा सिरसा डेरा सच्चा सौदा में 50 लाख की राशि दिए जाने पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि डेरा खेलों को प्रमोट करता है और सरकार से बेहतर सुविधाएं खेलों को देता है। इसको लेकर वे खेल मंत्री की तारीफ करते हैं, लेकिन सरकार को खेल स्टेडियम पर भी प्रदेश में ध्यान देना होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement