आरएसी के जांबाजों का बढ़ा मान : महानिदेशक संजय अग्रवाल ने 128 पुलिसकर्मियों की थपथपाई पीठ

बटालियन में घुड़सवार और बैंड दल में पदस्थापित 12 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5100-5100-रुपये नकद इनाम और प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा के साथ ही आज उनकी हौसला अफजाई की गई।
अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से दी शुभकामनाएं
पुलिस मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन संजय अग्रवाल एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रुपिंदर सिंघ ने सभी 128 जांबाजों से मुलाकात की। अधिकारियों ने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और भी बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से जवानों के मनोबल को बढ़ाने और विभाग के प्रति उनके समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
फोर्स में नई ऊर्जा का संचार
महानिदेशक संजय अग्रवाल ने जवानों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आर्म्ड बटालियन का हर जवान अनुशासन और सेवा की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने कहा कि वे हरदम अपने हुनर को तराशने का प्रयास करें, पुलिस मुख्यालय उनके इस कार्य में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सीधा संवाद और उत्साहवर्धन कार्यक्रमों से तकनीकी और सामान्य संवर्ग सहित पूरी फोर्स में सकारात्मकता का संचार होता है।
कार्यक्रम में डीआईजी श्वेता धनकड़, एसपी विनीत बंसल, कमांडेंट एसडीआरएफ राजेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




