Advertisement
जवाहर नगर में हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी हनी टाईगर व उसका साथी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश
मध्य रात्रि को 29 नवंबर 2024 को सिंधी कॉलोनी, जवाहरनगर में स्थित राहुल नंदा के घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले 5 आरोपी गिरफ्तार किए थे, लेकिन मुख्य अभियुक्त हनी टाईगर और उसके साथी कुलदीप गहलोत उर्फ कालू फरार हो गए थे। हनी टाईगर की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गठित पुलिस टीम ने कई राज्यों में अभियुक्तों की तलाश की। हनी टाईगर की गिरफ्तारी के लिए विशेष दबिश दी गई, जिसके बाद उसे जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, हनी टाईगर ने बताया कि घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा उसने अपने साथी सद्दाम को दे दिया था, जो सीकर में छिपा था। पुलिस ने सद्दाम को भी गिरफ्तार कर लिया और कट्टे को बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार भी बरामद की गई, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों की में आचित्य सिंह पंवार उर्फ हनी टाईगर (उम्र 25 वर्ष), निवासी महेन्द्र नगर, जयपुर। सद्दाम (उम्र 27 वर्ष), निवासी बिसमिल्ला कॉलोनी, सीकर है।
गठित पुलिस टीम के सदस्य : रणजीत सिंह (उप निरीक्षक, पुलिस थाना जवाहरनगर जयपुर पूर्व), छीतरमल (सहायक उप निरीक्षक, डीएसटी, जयपुर पूर्व), अविनाश (हेड कांस्टेबल, पुलिस थाना प्रतापनगर जयपुर पूर्व), परमानंद (कांस्टेबल, पुलिस थाना जवाहरनगर जयपुर पूर्व), कुमेर सिंह (कांस्टेबल, पुलिस थाना जवाहरनगर जयपुर पूर्व), धर्मपाल (कांस्टेबल, पुलिस थाना जवाहरनगर जयपुर पूर्व), विजय सिंह (कांस्टेबल, डीएसटी, जयपुर पूर्व), अजय सिंह (कांस्टेबल, रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर)।
इस मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहेगी और अपराधियों को उनके अपराधों का उचित परिणाम मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement