Advertisement
गृहमंत्री अनिल विज अपने जन्मदिन पर मिले फूलों की कंपोस्ट खाद बनवाएंगे

चंडीगढ़। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जन्म दिवस पर भेंट किए गए फूलों के गुलदस्तों का सार्थक उपयोग करते हुए उनकी कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। विज ने यह निर्णय लेते हुए गुलदस्तों को कंपोस्ट खाद बनाने के लिए एसडी कॉलेज, अंबाला छावनी में भिजवा दिया।
विज का बुधवार को 70वां जन्मदिन अंबाला में उत्सव की तरह मनाया गया था। इस दौरान प्रशंसकों द्वारा फूलों के गुलदस्ते भेंट किए गए जो काफी संख्या में एकत्रित हो गए थे। इसलिए इनसे तैयार कंपोस्ट अर्थात जैविक खाद पेड-पौधों के लिए तैयार की जाएगी। गृहमंत्री विज को विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सेलेब्रिटी, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी थी। इस दौरान बाजारों, मंदिरों और अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अंबाला
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features