Holi symbolizes the victory of good over evil: Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:02 pm
Location
Advertisement

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीकः मनोहर लाल

khaskhabar.com : बुधवार, 08 मार्च 2023 6:51 PM (IST)
होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीकः मनोहर लाल
यमुना नगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय व झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। हर कार्यकर्ता को आज के दिन बुराइयों के ऊपर अच्छाई की जीत का संकल्प लेना चाहिए। समाज में भ्रष्टाचार रूपी बुराई भयानक तरीके से फैली हुई है। इस बुराई को खत्म करने और सिस्टम को ठीक करने के लिए हम लगातार लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को जगाधरी के एक स्कूल प्रांगण में हुए होली मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर होली का गीत भी गाया। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय नजदीक है इसलिए हर राजनेता जनता को बरगलाने का कार्य करेंगे और बड़े-बड़े सपने भी दिखाएगे। ऐसे राजनेताओं से सावधान रहें, इनकी चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं और इन्हें सत्ता से दूर रखें।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सभी त्योहार प्रकृति व स्वास्थ्य से जुड़े हुए है। रंगों का जीवन में विशेष महत्व है और होली मेल-मिलाप का उत्सव है। उन्होंने आह्वान किया कि होली पर हुल्लड़बाजी एवं हुड़दंगबाजी न करें और प्रेम भावना से इस रंगों भरे त्योहार को उमंगों से मनाएं। इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया व यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी होली की शुभकामनाएं दी।
समारोह में मेयर मदन चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, ईश्वर पलाका, उपायुक्त राहुल हुड्डा, एसपी मोहित हांडा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement