Advertisement
पालमपुर का होली महोत्सव हमारी परंपरा, लोगों का है भावनात्मक जुड़ावः आशीष बुटेल

उन्होंने कहा कि पालमपुर वासियों की सहभागिता और सहयोग से ही प्रतिवर्ष पालमपुर होली की प्रतिष्ठा देश-विदेश में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति को उत्सव को अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के प्रयास करने चाहिए। बुटेल ने कहा कि उत्सव के दौरान लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित हो और सभी विभाग प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का के प्रसार प्रसार प्रचार को सुनिश्चित बनाएं।
विधायक ने कहा कि होली कला मंच रिपेयर के साथ मंच को आकर्षक रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि महोत्सव से पूर्व अच्छा मंच तैयार हो। एसडीएम पालमपुर एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने विधायक का स्वागत किया तथा बैठक की कार्रवाई को संचालित किया। उन्होंने इस अवसर पर पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और विभिन्न विभागों को धन संग्रह के लिए लक्ष्य पूर्ण करने का आग्रह किया।
बैठक में महोत्सव के दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, खेलकूद प्रतियोगिताओं, विभिन्न शो, होली स्मारिका, कानून, परिवहन एवं ट्रैफिक व्यवस्था, विभिन्न कमेटियों की झांकियों इत्यादि के आयोजन पर चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



