Hisar district got gift of 93 projects worth Rs 19742.49 lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:03 pm
Location
Advertisement

हिसार जिले को मिली 19742.49 लाख रुपए की 93 परियोजनाओं की सौगात

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 मार्च 2023 6:37 PM (IST)
हिसार जिले को मिली 19742.49 लाख रुपए की 93 परियोजनाओं की सौगात
चंडीगढ़। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हिसार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 1552.040 लाख रुपए से बने हिसार-मंगाली-स्याहड़वा फोर लेन मार्ग, 4781.78 लाख रुपए की लागत से बने हिसार-मंगाली-स्याहड़वा आरओबी तथा 2796 लाख रुपए की लागत से बने रेवाड़ी-बठिंडा रेलवे लाइन एलसी-76 पर टू-लेन आरओबी का उद्घाटन किया। इन तीनों परियोजनाओं पर 9129.82 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र उकलाना में 2622.09 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाले 8 सडक़ मार्गों और विधानसभा क्षेत्र बरवाला में 2424.670 लाख रुपए की 10 सडक़ मार्गों का शिलान्यास किया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों जिन परियाजनाओं के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। उनमें विधानसभा क्षेत्र नारनौंद में 2612.31 लाख रुपए की पांच परियोजनाएं, विधानसभा क्षेत्र नलवा में 2510.290 लाख रुपए की 17 परियोजनाएं और विधानसभा क्षेत्र आदमपुर में 2636.120 लाख रुपए की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने हिसार विधानसभा क्षेत्र की 1887.350 लाख रुपए की 7 परियोजनाओं का और विधानसभा क्षेत्र हांसी में 2421.78 लाख रुपए की 22 परियोजानओं का शिलान्यास किया गया। इसी तरह हिसार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 215.57 किलोमीटर की परियोजनाओं पर कुल 17114.61 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इन परियोजनाओं के शिलान्यास के अतिरिक्त महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के लिए आपातकालीन रास्ते तथा पैरीमीटर सडक़ के निर्माण तथा परिचालन क्षेत्र में विस्फोटक निपटान क्षेत्र का निर्माण (कूलिंग ऑफ पिट) और आरसीसी सुरक्षा वॉच टॉवर के निर्माण कार्यों पर भी 2627.88 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement