Hired to Teach, Made an Operator : Fed Up with Forced Non-Teaching Tasks, Computer Teacher Quits Government Job in Sirohi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरोही में गैर-शैक्षणिक कार्यों की बेगार से तंग आकर कंप्यूटर शिक्षक ने सरकारी नौकरी को मारी लात-कहा...पढ़ाने आए थे, ऑपरेटर बना दिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अगस्त 2026 11:53 PM (IST)
सिरोही में गैर-शैक्षणिक कार्यों की बेगार से तंग आकर कंप्यूटर शिक्षक ने सरकारी नौकरी को मारी लात-कहा...पढ़ाने आए थे, ऑपरेटर बना दिया
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य करवाए जाने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। शिक्षक ने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया है कि उनकी नियुक्ति बच्चों को कंप्यूटर साइंस और प्रोग्रामिंग सिखाने के लिए हुई थी, लेकिन विभाग द्वारा उनसे कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रशासनिक गैर-शैक्षणिक कार्य लिए जा रहे हैं, जो उनके मूल शिक्षकीय दायित्व के खिलाफ है। मामला सिरोही जिले के रेवदर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) का है। विद्यालय में पदस्थापित बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक ने प्रधानाचार्य को त्यागपत्र सौंपकर सेवा से कार्यमुक्त करने और प्रभार हस्तांतरित करने का आग्रह किया है। त्यागपत्र में बयां किया व्यवस्था का दर्द
शिक्षक ने अपने त्यागपत्र में लिखा-उनकी नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और आधुनिक तकनीकी ज्ञान का शिक्षण प्रदान करना है। लेकिन यदि कंप्यूटर साइंस के शिक्षकों का उपयोग मुख्यतः केवल 'कंप्यूटर ऑपरेटर' और गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए ही किया जाना है, तो ऐसी कार्य व्यवस्था में वे सेवा जारी नहीं रखना चाहते।
शिक्षक ने उल्लेख किया कि विद्यार्थियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा दिए बिना उन्हें वर्तमान तकनीकी युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना संभव नहीं है। यदि विभाग को शिक्षक के स्थान पर ऑपरेटर की ही जरूरत है, तो वे अपने मूल शिक्षकीय दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।
शिक्षक द्वारा दिए गए इस इस्तीफे के बाद शिक्षा विभाग में शिक्षकों से लिए जाने वाले गैर-शैक्षणिक कार्यों और कंप्यूटर अनुदेशकों की वास्तविक भूमिका को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement