Advertisement
प्रदेश में धरोहर संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक और राजस्थान धरोहर प्राधिकरण में 85 करोड़ का एमओयू

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि यह सहयोग न केवल धरोहर संरक्षण को गति देगा, बल्कि पर्यटन और तीर्थाटन को भी सशक्त बनाएगा। वहीं, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत समुदायों को उनकी जड़ों से जोड़ती है और इस पहल से स्थानीय समाज और पर्यटकों दोनों को लाभ होगा।
हिन्दुस्तान जिंक लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। कंपनी का कहना है कि अब तक उसके सीएसआर प्रयासों से 2.3 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पूंछरी का लौठा हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना इस प्रतिबद्धता को और मजबूती देगी और राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों को नया आयाम प्रदान करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


