Advertisement
हिंदी भाषा भारत की आत्मा और पहचान, एकता का अहम कारक : ओम बिरला

बिरला ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का जमाना है, इससे भाषा का तुरंत आदान-प्रदान होता है। भारत में ऐसे लोग हुए, जिन्होंने हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने का काम किया। ये समारोह इसलिए किए जाते हैं कि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा पर गर्व करे। नहीं तो आने वह गुलामी की मानसिकता वाली भाषाओं पर गर्व करेगी। प्रधानमंत्री मोदी हर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी का प्रयोग करते हैं। भारतीय भाषा की विविधता बहुत बड़ी है। दुनिया में हिंदी भाषा सिखाने की लिए कई संस्थान काम कर रहे हैं। दुनिया के लोग हिंदी भाषा में रुचि रखते हैं। हमारे साहित्यकारों का हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने हिंदी को दुनिया में पहुंचने का काम किया है। आज डिजिटल युग में भी हिंदी का विस्तार हो रहा है।
कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया व इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत इटावा लोक सभा के सांसद और सदर विधायक ने किया। यह कार्यक्रम न्यायमूर्ति स्वर्गीय प्रेम शंकर गुप्त की याद में आयोजित किया जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


