Advertisement
वीरभद्र सिंह के कण-कण में हिमाचल था : प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नेताओं का जनता से ऐसा जुड़ाव ही कांग्रेस की परंपरा है, जो नेहरू जी और इंदिरा गांधी के समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुक्खू भी इसी परंपरा को निभाते हैं, वे सरलता से जीवन जीते हैं और हमेशा जनता की बात सुनते हैं, उनके बीच रहते हैं।
प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर प्रदेश की अनदेखी के पुख्ता आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई भयंकर तबाही के बावजूद कांग्रेस सरकार होने के कारण मोदी सरकार ने आवश्यक मदद नहीं दी।
उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यहां परिवार उजड़ गए, घर बह गए, पाठशालाएं तबाह हो गईं, लेकिन केंद्र की तरफ से मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आज तक जो मदद सुक्खू सरकार ने मांगी है, वह केंद्र सरकार ने नहीं दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा की राजनीति सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतने तक सीमित रहती है। जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया जाता है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हमारे देश को सबसे अधिक आवश्यकता ऐसे नेताओं की है, जो प्रचार की बजाय जनता के कल्याण के लिए कार्य करें। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वे निडर होकर देशहित में बोलते हैं। वे उसी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसके आधार पर यह देश बना, जिसके मूल्यों पर कांग्रेस पार्टी चली है और आगे भी चलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि आज ऐसी राजनीति चाहिए जो विकास, शिक्षा, रोजगार के लिए प्रतिबद्ध हो। उन्होंने अफसोस जताया कि केंद्र की मोदी सरकार इस प्रकार की राजनीति नहीं कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


