Himachal Pradesh: HRTC bus met with an accident in Rampur, 17 injured hospitalized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2026 7:43 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

हिमाचल प्रदेश: रामपुर में एचआरटीसी बस हादसे का शिकार, 17 घायल अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 11:05 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश: रामपुर में एचआरटीसी बस हादसे का शिकार, 17 घायल अस्पताल में भर्ती
शिमला । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां राय के पास मोड़ पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस हादसे का शिकार हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 17 घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस के सड़क से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बस गोशाला के पास जाकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि बस वहां से आगे नीचे पलट जाती, तो जान-माल का नुकसान और अधिक हो सकता था। यह हादसा रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर राय के पास हुआ।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement