Himachal CM Sukhu said- Heavy destruction due to rain, effect of global warming, demand for special relief package from the Center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 9:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल के CM सुक्खू बोले– बारिश से भारी तबाही, ग्लोबल वार्मिंग का असर, केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 11:39 AM (IST)
हिमाचल के CM सुक्खू बोले– बारिश से भारी तबाही, ग्लोबल वार्मिंग का असर, केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हालिया भारी बारिश और आपदाओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते हुई बरसात ने प्रदेश को गहरी चोट पहुंचाई है। न केवल जनहानि हुई है, बल्कि किसानों की फसलें बह गई हैं और संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। सुक्खू ने कहा, “लगातार हो रही बारिश ने मिट्टी को गीला कर दिया है, जिसकी वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं और इसका खामियाजा प्रदेशवासियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन भी इस संकट की बड़ी वजह हैं। आज हिमाचल इसकी मार झेल रहा है, और आने वाले समय में इसका असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ेगा।” मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस आपदा से उबरने के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement