Advertisement
हिमाचल : स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

उन्होंने कहा कि शिमला प्रवास के दौरान भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई करना, स्वच्छता अभियान में भाग लेना और संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके लिए एक विशेष अवसर रहा। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर के विचार और योगदान देशवासियों को प्रेरित करते हैं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि स्वच्छता अभियान कोई सीमित अवधि का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सतत जन आंदोलन है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी के बल पर स्वच्छ भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


