Advertisement
वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हिम लोक संस्कृति महोत्सव 2026”

दोनों कलाकारों की मनमोहक हिमाचली गायन प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को भावविभोर कर दिया। उनके गीतों पर बच्चे, अभिभावक एवं दर्शक सभी झूम उठे, और पूरा विद्यालय परिसर सुमधुर धुनों की गूंज से भर गया।
महोत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हिमाचली लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियाँ दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहीं और उन्होंने हिमाचल की लोकसंस्कृति को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पवन कुमार और उनके पुत्र अविरल ने कथक की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
इस आयोजन की एक विशेषता अभिभावकों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी रही स्वयं विभिन्न पारंपरिक हिमाचली स्टॉल लगाए, जिनमें हिमाचल की पारंपरिक पाक-कला, हस्तशिल्प, लोक परिधान एवं सांस्कृतिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। इससे बच्चों के साथ-साथ आमजन को भी हिमाचल की समृद्ध परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन डॉ. सुरेश शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर डा हेमराज़ चंदेल, प्रोफेसर फाइन आर्ट्स कॉलेज भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने सभी अतिथियों, कलाकारों, अभिभावकों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि “हिम लोक संस्कृति महोत्सव” के माध्यम से वेद धारा ग्लोबल स्कूल संस्कृति को केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि उसे जीने और मनाने का प्रयास कर रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



