Advertisement
सिद्धू मूसेवाला डाक्यूमेंट्री केस में सुनवाई आज, BBC कोर्ट में दाखिल करेगा जवाब

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का कहना है कि उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। परिवार का आरोप है कि डॉक्यूमेंट्री से चल रहे कोर्ट केस पर असर पड़ सकता है। उन्होंने अदालत में एप्लिकेशन दायर कर डॉक्यूमेंट्री के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।
इस बीच BBC ने 11 जून को सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के मौके पर 'द किलिंग कॉल' नामक डॉक्यूमेंट्री के दो एपिसोड रिलीज कर दिए। इसमें सिद्धू मूसेवाला के जीवन, करियर, विवादों और उनकी हत्या की घटनाओं को दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में दिल्ली और पंजाब पुलिस के अधिकारियों, पत्रकारों व सिद्धू के दोस्तों के इंटरव्यू भी शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का ऑडियो संदेश भी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है। गोल्डी बराड़ पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। मामले में अगली सुनवाई 16 जून को होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
लुधियाना
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
