Health Camp on the 11th National Ayurveda Day: Blood tests for 110 girls, iron tablets distributed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:28 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर: 110 बालिकाओं के रक्त की हुई जांच, बांटी गईं लौह टैबलेट

khaskhabar.com: बुधवार, 23 सितम्बर 2026 4:54 PM (IST)
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर: 110 बालिकाओं के रक्त की हुई जांच, बांटी गईं लौह टैबलेट
राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का उपक्रम; राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक में लगा शिविर, किशोरी रक्ताल्पता निवारण पर रहा जोर दौसा। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, दौसा के सौजन्य से बुधवार को शहर के गांधी चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय शाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरावस्था में बालिकाओं में होने वाली खून की कमी (रक्ताल्पता/एनीमिया) की पहचान कर उसका प्रभावी आयुर्वेद उपचार प्रदान करना रहा। 110 बालिकाओं के रक्त की जांच, नवायस लौह टैबलेट का वितरण
विशेष किशोरी रक्ताल्पता निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में विद्यालय की 110 बालिकाओं के रक्त की प्रारंभिक जांच (हिमोग्लोबिन टेस्ट) की गई। जिन बालिकाओं में हिमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया, उन्हें चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
इसके साथ ही आयुर्वेद पद्धति के तहत शरीर में लौह तत्वों की पूर्ति के लिए जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क धात्री लौह और नवायस लौह टैबलेट का वितरण किया गया।
चिकित्सा टीम ने दीं सेवाएं
स्वास्थ्य शिविर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला शर्मा के सहयोग से चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
चिकित्सक टीम में शामिल:
डॉ. विमलेश कुमार जैमन (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी)
डॉ. दीपशिखा मीना (चिकित्सा टीम सदस्य)
पुष्पा मीना (नर्स कंपाउंडर)
टीम ने बालिकाओं को दैनिक आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करने, खान-पान की आदतों में सुधार करने और आयुर्वेद के नियमों के अनुसार जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement